क्यों भोजन के साथ सलाद खाना है जरुरी, जानें

 

>ताजा सलाद का सेवन पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है
>वजन कम करने में भी मदद करता है सलाद।
>भोजन के साथ सलाद खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं।

घर या किसी होटल पर खाना खाने दौरान हमें सलाद खाने को जरुर मिलता है। यह हमें ताकत देता है और पेट के लिये भी काफी अच्छा होता है। सलाद में कई सब्जियां और फल शामिल होते हैं जो हमें कई प्रकार से स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं। ताजा सलाद का सेवन पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और वजन कम करने में भी मदद करता है। कच्चे फल और सब्जियों का सेवन करने से आप बेहतर महसूस करते हैं। भोजन के साथ सलाद खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं।

वजन कम करता है
सलाद कैलोरी में कम होते हैं और इससे आपका वजन नियंत्रित रहता है। सलाद में फल और गुड फैट जैसे ऑलिव ऑयल और ऐवाकाडो को शामिल करने से शरीर को आयरन, लिकोपिन, ल्यूटिन और अन्य पोषक तत्त्वों को अवशोषित करने में मदद मिलती है।

कब्ज दूर करता है
सेहतमंद भोजन आपके शरीर को अधिक ऊर्जा देता है और इससे आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। सलाद हमारे भोजन में फाइबर की मात्रा को बढ़ाता है जिससे कोलेस्ट्राल और कब्ज की समस्या दूर होती है। भोजन से पहले उच्च फाइबर युक्त आहार का सेवन करने से आपको वजन घटाने में मदद मिलती है।

हाइड्रेट रखता है
सलाद में अगर आप खीरा, ककड़ी, मूली आदि चीजों का सेवन करते हैं तो यह आपको दिनभर हाइड्रेट रखता है। अगर आप पुदीने को खीरे के साथ मिला कर खाये तो यह और भी फायदेमंद होता है, साथ ही साथ यह पचाने में हल्का और विकृत कफ को बाहर करने वाला होता है। इसके अलावा, इन दोनों को मिक्स करने से शरीर अच्छे से डिटॉक्सीफाइंग होने के अलावा प्रचुर मात्रा में मिनरल और विटामिन भी देता है।

स्वास्थ्य ,आहार व पोषण ,स्वस्थ खान-पान,salad benefits,salad,green food,kitchen,hot news,healthy living,how to be fit,good food,food contain rich iron,loose weight

बार बार भूख लगने से बचाता है
अगर आपको हमेशा कुछ न कुछ मीठा खाने का मन करता रहता है, तो कैंडी या चॉकलेट के स्थान पर फलों के सलाद का सेवन करें। न सिर्फ इससे आपकी भूख शांत होगी, बल्कि इसका स्वाद भी ताजा होगा और यह आपके शरीर में ऊर्जा का संचार भी करेगी।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाए
सलाद विटामिन, मिनरल से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन, इम्यूनिटी, विटामिन सी, संक्रमण से बचाव, आयरन अवशोषण, स्वस्थ हड्डियां, मसूड़ों और त्वचा को रोगों से बचाना, जख्मों को भरने और रक्त को गाढ़ा बनाने जैसे तत्त्व होते हैं। इसके अलावा कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व भी सलाद में होते हैं।

पोषक तत्वों से है भरा
गहरे रंग के फल और सब्जियों, स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होती है| दरअसल गहरे रंग के फल और सब्जियों में कैल्शियम और मैग्निश्यिम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ब्रोकली, सलाद पत्ता, पत्ता गोभी और दूसरी पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं। चुकंदर खून को बढ़ाने का काम करता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फोलिक एसिड, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। मूली में विटामिन सी, सोडियम और कैल्शियम पाया जाता है।

  >ताजा सलाद का सेवन पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है >वजन कम करने में भी मदद करता है सलाद। >भोजन के साथ सलाद खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। घर या किसी होटल पर खाना खाने दौरान हमें सलाद खाने को जरुर मिलता है। यह हमें ताकत देता है…

0%

User Rating: 5 ( 1 votes)

Check Also

ब्रेकफास्‍ट के लिये बनाएं चीज़ ऑमलेट

अगर आप ब्रेकफास्‍ट में अधिकतर अंडे खाने पसंद करते हैं तो, आज चीज़ ऑमलेट बनाइये। ...

Leave a Reply