त्वचा की टैनिंग दूर करने के ट्राई करें शुगर स्क्रब!

                                                >त्वचा हमारे शरीर में सबसे संवेदनशील अंग है।
                                                >टैनिंग के लिए नींबू और चीनी से बेहतर विकल्‍प नहीं।
                                                >चीनी एक एक्‍सफोलिएटर के रूप में काम करती है।

  • त्वचा हमारे शरीर में सबसे संवेदनशील अंग है जो आसानी से हमारे आस-पास के माहौल से प्रभावित हो जाता है। हम इसे कितना भी कवर या बचाने की कोशिश करें, यह सूर्य और अन्‍य पर्यावरणीय कारकों से क्षतिग्रस्‍त हो ही जाती है। ऐसे में हमें अधिक मेलेनिन संश्‍लेषण के कारण त्‍वचा पर जमा मृत कोशिकाओं के साथ टैनिंग को दूर करने के लिए कुछ उपायों की जरूरत होती है। इसके लिए नींबू और चीनी से बेहतर विकल्‍प आपके लिए कुछ और हो ही नहीं सकता। नींबू में टैंनिंग को दूर करने और त्वचा के रोम छिद्रों में छिपी गंदगी को साफ करने में मदद करता है। और साथ में चीनी एक शक्तिशाली एक्‍सफोलिएटिंग एंजेट होने के कारण साथ मिलाने से इसके फायदों को कई गुणों कर देती हैं।

    सामग्री:

  • आधा ताजा नींबू
  • आधा कप दानेदार चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल
  • 1 बड़ा चम्मच आर्गेनिक शहद
  • यहीं तत्‍व क्‍यों?
  • नींबू- नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है और आमतौर पर एजिंग स्पॉट्स और सूरज से क्षतिग्रस्‍त त्‍वचा के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता है। साथ ही यह पोर्स को बंद करने और रंगत को निखारने में मदद करता है।
  • चीनी- चीनी एक एक्‍सफोलिएटर के रूप में काम करती है और धीरे-धीरे शरीर की बंद सभी मृत कोशिकाओं को निकाल कर त्‍वचा की संपूर्ण बनावट में सुधार करती है।
  • ऑलिव ऑयल- ऑलिव ऑयल एक उत्‍कृष्‍ट एमोलिएंट है जो त्‍वचा को गहराई से पोषण और साफ करता है। इसके अलावा यह एजिंग के निशान को दूर करने में मदद करता है।
  • शहद- शहद प्राकृतिक एंटीऑक्‍सीडेंट और एंटीबैक्‍ट‍ीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो त्‍वचा को पर्यावरण से होने वाले नुकसान से रक्षा करता है। इसके अलावा त्‍वचा को पोषण और नमी प्रदान करता है।

 

स्‍क्रब बनाने का तरीका
स्‍टेप 1: एक कटोरी में नींबू का रस और ऑलिव ऑयल लेकर पेस्‍ट बना लें। अगर आप गाढ़ा या पतला पेस्‍ट बनाना चाहते हैं तो उसी हिसाब से ऑलिव ऑयल को कम या ज्‍यादा कर सकते हैं।
स्‍टेप 2: फिर इसमें शहद को मिलाकर धीरे-धीरे मिक्‍स करें।
स्‍टेप 3: अंत में, चीनी मिलाकर सभी चीजों को अच्‍छे से मिला लें।
आपका घर में बना नींबू और चीनी का टैन हटाने वाला स्‍क्रब तैयार है!

चीनी का स्‍क्रब लगाने का तरीका
इस फेस स्‍क्रब को लगाने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें और धीरे-धीरे इस स्‍क्रब को सर्कुलर मोशन में रगड़कर 2-3 मिनट तक मसाज करें। फिर स्‍क्रब को 5-7 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ठंडे पानी से चेहरे को धोकर पोछ लें। अगर त्‍वचा पर ड्राईनेस महसूस हो रही है तो मॉश्‍चराइजर लगा लें।

इस लेख से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्‍ट/कमेंट कर सकते है।

                                                >त्वचा हमारे शरीर में सबसे संवेदनशील अंग है।                                    …

0%

User Rating: Be the first one !

Check Also

मेकअप से होने वाली पांच परेशानियां और उनके इलाज

आकर्षक दिखना हर महिला की चाहत होती है। इसके लिए वह बहुत मेहनत भी करती ...

Leave a Reply