हल्की पड़ रही मेहंदी को कैसे छुटाएं

09-1433846523-07-1407396619-06-1407325117-mehendi4शादी में लड़की के हाथों में मेहंदी लगाने की रसम होती है, कहा जाता है कि मेहंदी जितनी ज्यादा रचेगी उतना ही उसका पति उसे प्यार करेगा। लेकिन शादी के कुछ दिनों के बाद ही मेहंदी का रंग हल्का होने लगता। जिससे वह अपनी खूबसूरती खोने लगती है।

हाथों और पैरों से छूटती हुई मेंहदी देखने में काफी भद्दी लगती है। इस‍लिये आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीके बताएंगे जिससे आप अपनी हल्की होती मेहंदी को जल्द छुटा सकती हैं।

09-1433846586-09-1360402596-baking-soda

ब्लीच:
मेहंदी मिटाने के लिए आप ब्लीच का इस्तेमाल कर सकती हैं, ब्लीच को हाथों पर लगाएं और सूख जाने पर धो दें।

09-1433846622-18-whiteclothes1

सोडा और नींबू
बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाएं और इसे अपने हाथों पर लगाएं। सूख जाने पर धो दें। क्योंकि इससे आपके हाथ रूखें हो जाएंगे इस लिए हाथों पर मॉइस्चराइज़ लगा लें।

09-1433846667-01-1406898287-26-1406350812-25-1406296618-2-tooth-paste

टूथपेस्ट
टूथपेस्ट में कुछ ऐसे तत्व पाये जाते हैं, जो मेहंदी को जल्द छूटने में मदद करते हैं। इसलिए थोड़ा सा टूथपेस्ट लें और उसे अपने हाथों पर लगाएं, सूख जाने पर धो दें।

09-1433846725-liquid-soap

साबुन से हाथ धोएं
मेहंदी वाले हाथों को दिन में 10-12 बार साबुन से धोने से मेहंदी जल्दी छूट जाती है। ध्यान रहे इससे आप के हाथ खुश्क हो सकते हैं तो हाथों पर मॉइस्चराइज़र जरूर लगाएं।

09-1433846795-13-oliveoil2

जैतून का तेल और नमक
जैतून के तेल में नमक मिलाएं, और इसे अपने हाथों पर लगाएं। 10 मिनट सूखने के लिए छोड़ दें फिर धो दें। इसे कुछ दिन तक रोज़ करें, आपकी मेहंदी जल्दी छूट जाएँगी।

09-1433846881-salt

नमक का पानी
गर्म पानी में थोड़ा सा नमक मिलाएं और इसमें आपने हाथ और पैर 20 मिनट तक भीगने दें, इसे रोज़ करने से आपकी मेहंदी छूट जायेगी।

09-1433846904-salt1

क्लोरीन
मेहंदी को हटाने में क्लोरीन भी बहुत मदद करती है। इसे पानी मिला कर उसमें अपने हाथ और पैर भिगोएं। इससे आपकी मेहंदी छूट जायेगी।

Check Also

दिन में कैसे करें मेकअप

खूबसूरत दिखने की तमन्‍ना हर महिला की होती है। इसके लिए वह दिन और रात ...

Leave a Reply