1. प्यार एक बहुत ही खूबसूरत सा एहसास होता है। ऐसा जरूर होता है कि जिससे आप पहले प्यार करते हैं वह थोड़ा स्पेशल हो जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि प्यार बार-बार नहीं हो सकता है। अगर आपका पहला प्यार सक्सेसफुल नहीं हुआ तो आपको दूसरी बार भी प्यार हो सकता है।
2. वैसे तो प्यार कितनी भी बार हो सकता है। लेकिन जो प्यार बाद में होता है उसे भुलाना काफी आसान होता है। पहला प्यार हमेशा याद रहता है और आप चाहते हुए भी उसे भुला नहीं पाते। पहले प्यार के बाद मुझे भी प्यार हुआ है, लेकिन पहला प्यार अभी तक नहीं भुला पाया।
3. चाहे कोई कुछ भी कहे मैं तो हमेशा यही कहूंगा कि सच्चा प्यार सिर्फ एक बार होता है। क्योंकि मेरे साथ यही हुआ है, मैंने जिससे प्यार किया उसके अलावा किसी और की तरफ देखने का मन नहीं हुआ। अब उसी लड़की से मैं शादी भी कर रहा हूं।
4. मेरी नजर में प्यार सिर्फ एक ही बार होता है। जो लोग हर बार प्यार होने की बात करते हैं मुझे नहीं लगता कि वह प्यार कोई सच्चा प्यार होता होगा। प्यार का असली एहसास जिंदगी में सिर्फ एक ही बार होता है। बाकी सब अट्रैक्शन होता है।